28.9 C
Rudrapur
Saturday, April 4, 2026

ऑपरेशन प्रहार: ऊधमसिंहनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 से ज्यादा पर कार्रवाई

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में जिले के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग और सत्यापन अभियान संचालित किया गया।

अभियान के पहले दिन कुल 208 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 16 व्यक्तियों पर बीएनएस के तहत तथा 64 लोगों पर पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। वहीं तीन वांछित अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान गुंडा तत्वों, असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों, स्ट्रीट क्राइम करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की। साथ ही पेशेवर अपराधियों, इनामी और वारंटियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए।

जनपद के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन जांच और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी नियंत्रण किया गया।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर