28.9 C
Rudrapur
Saturday, April 4, 2026

सिलेंडर ना उपलब्ध कराने पर महापौर ने लगाई ठेकेदार को फटकार

अवश्य पढ़ें

गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसी पर जोरदार हंगामा

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर- काशीपुर बायपास रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने पर आज सैकड़ो लोगों ने जोरदार हंगामा काटा ।घटना की जानकारी मिलने पर महापौर विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सिलेंडर उपलब्ध न कराने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और उसका ठेका निरस्त करवा दिया। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम अपने हिसाब से गैस सिलेंडर की घर-घर डिलीवरी करवाएगा।

आज सुबह से ही इंडियन गैस एजेंसी पर सैकडो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों कहना था की कई बार चक्कर काटने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर मिल नहीं पा रहा जिससे उनके सामने कई दिक्कत आ रही हैं ।उनका कहना था कि बार-बार कहने के बाद भी एजेंसी वाले और ठेकेदार सिलेंडर नहीं दे रहा। सूचना मिलने पर महापौर विकास शर्मा मौके पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली।

उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए का यदि वह उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रहे तो तुम्हें ठेका रखने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने ठेकेदार का ठेका निरस्त करवा दिया और उसके अंडर में जितने लड़के काम करते थे उन्हें भी वहां से हटवा दिया ।उन्होंने कहा कि अब नगर निगम अपने स्तर से सिलेंडर की डिलीवरी कराएगा। महापौर ने कहा की प्रति सप्ताह का एक रोटेशन तैयार किया जाएगा कि प्रतिदिन किस मोहल्ले में गैस सिलेंडर डिलीवर करने हैं ऐसे में एजेंसी पर भीड़ नहीं लगेगी और उपभोक्ताओं को आराम से सिलेंडर मिल जाएंगे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर