23.7 C
Rudrapur
Sunday, April 5, 2026

भाजपा नेता मित्तल बने गरीबों के लिए मसीहा

अवश्य पढ़ें


सुबह अग्रसेन चौक पर प्रतीदिन चलती है लंगर सेवा समाजसेवीयो ने कि सरहाना

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतर संचालित भंडारा आज जन सेवा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। यह जन सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को भी निरंतर मजबूत कर रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां प्रसाद ग्रहण कर इस जन सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।


आज की जन सेवा का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री Rashmi Rastogi, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, रजनी रावत, अग्रवाल सभा के सरपरस्त पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, अग्रवाल महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, तान्या अग्रवाल, मुकुट सिंह यादव, मनोज सैनी, सुमित कुमार एवं कबीर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जन सेवा का शुभारंभ कर इस पुनीत कार्य की सराहना की।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर