news print रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा में सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई, जिसमें प्रमुख पदों पर नई टीम का चयन किया गया।

चुनाव में आनंद अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष, राजेश सलूजा को शाखा सचिव और विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में शाखा प्रभारी नरेश कंसल चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक सरदार गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय उपाध्यक्षसुनील खेड़ा, विधायक शिव अरोड़ा और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने उपस्थित होकर नवचयनित टीम को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में परिषद के कई सम्मानित सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें विष्णु सक्सेना, अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कीर्ति शर्मा, राहुल सिंघल, जतिन अग्रवाल, संजय कुमार, राजेश जैन और रोहित कपूर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।


