31.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 7, 2026

ईरान युद्ध का असर: कच्चे माल की कीमतों में 20-30% वृद्धि

अवश्य पढ़ें

न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी ईरान युद्ध का असर अब दिल्ली-एनसीआर के कपड़ा और प्लास्टिक उद्योग पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण धागा, सूती और सिंथेटिक फाइबर की कीमतों में 20-30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। राजधानी के प्रमुख कपड़ा बाजार गांधी नगर, चांदनी चौक, टैंक रोड, लाजपत नगर, करोल बाग और सरोजिनी नगर में कारोबार सुस्त है। थोक व्यापारी और छोटे दुकानदार उत्पादन लागत बढऩे से परेशान हैं।

गांधी नगर के थोक व्यापारी मोहम्मद खुशनूर ने कहा कि पहले जो कच्चा माल सस्ते में मिलता था, अब उसकी कीमत काफी बढ़ गई है, जिससे ग्राहक सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। प्लास्टिक उद्योग में भी कच्चे तेल, पॉलीमर और रेजिन की कीमतें बढ़ गई हैं। राजधानी के प्रमुख प्लास्टिक बाजार सदर बाजार, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर