गौरव दुसरी बार महामंत्री व विकास कोषाध्यक्ष चुने गए हुआ स्वागत
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। गल्ला मंडी में आयोजित तराई मर्चेंट चेंबर के चुनाव में सर्वसम्मति से राजेश धीक को अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। यह उनके पांचवें कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बनने का मौका है। चुनाव पूरी तरह निर्विरोध रहा। अध्यक्ष राजेश धीक के साथ ही दुसरी बार महामंत्री गौरव सिंघल और कोषाध्यक्ष विकास गुंबर भी निर्विरोध चुने गए। गौरव सिंघल और विकास गुंबर का यह दूसरा कार्यकाल है।


निर्वाचन के बाद सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश धीक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर जय भगवान जैन, सुभाष भुड्डी, अशोक पसरिचा, संदीप रॉय, चंदन अग्रवाल, राजेश जैन, शयाम सुंदर गर्ग, पुष्कर काला, निक्कु गुगलानी, मिक्की छावड़ा, योगेन्द्र जिंदल, विष्णु जिंदल, सचिन अग्रवाल, सुधिर गुम्बर, शगुन आरोरा, रमेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, वंटि बांगा, गुंजान नारंग, विट्टू, अखलेश, अमन, राजकुमार जैन, दिपक अग्रवाल, दिपक छावड़ा, विकास जैन, मोनू अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


