न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा कॉलोनी, वार्ड 35 में आयोजित सार्वजनिक श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल पहुंचकर आयोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर संकीर्तन कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। राधा-कृष्ण के भजनों का भावपूर्ण गुणगान किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मधुर भजन और संकीर्तन की धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल भी इस पावन वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमोद मित्तल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि अखंड महानाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से संकीर्तन में भाग लिया। अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।


