28.1 C
Rudrapur
Thursday, April 9, 2026

ठुकराल के भाई संजय सहित दर्जनों समर्थक कांग्रेस में शामिल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के छोटे भाई समाजसेवी संजय ठुकराल (108 सेवा से जुड़े) और सुनील चुग अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी का पार्टी नेताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

बीते दिवस आयोजित इस सम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जनपद सहित प्रदेशभर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं और माफिया हावी हैं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस जनपद की सभी सीटों के साथ प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

सम्मेलन के दौरान संजय ठुकराल, सुनील चुग समेत कई युवाओं को विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। नव शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और युवा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 1183

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर