न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने अपने आवास पर पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं और आम जनता के स्वास्थ्य से उनका सीधा संबंध है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश स्तर पर भी स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सफाई कर्मियों का सम्मान इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वच्छता केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
मिश्रा ने कहा कि यदि आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा, तो लोग स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों का खतरा भी कम होगा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों का मनोबल बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों का समय-समय पर सम्मान किया जाना चाहिए, ताकि वे और अधिक प्रेरित होकर कार्य कर सकें। इस दौरान पर्यावरण मित्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।न मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र्र ने बढ़ाया हौसला


