32.1 C
Rudrapur
Thursday, May 14, 2026

रुद्रपुर: कटोरी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भी शिरकत कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, शांति और समरसता का संदेश देते हैं। साथ ही यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में दिनेश कोली, राम सेवक कोली, पूरन लाल पप्पू, सियाराम, धर्मपाल, सुनील चुघ, राजू गुप्ता, आनंद शर्मा, गोविंद, सुरेश, शिव कुमार, तुलाराम, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं में विद्या रानी, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, सुनीता, पायल, कुसुम, गीता, सीमा, उषा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और अन्य ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर