28.9 C
Rudrapur
Tuesday, April 14, 2026

शहीद जय भगवान की स्मृति में स्मृति द्वार निर्माण की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। कारगिल युद्ध के वीर शहीद जय भगवान की स्मृति को सहेजने के लिए उनके पैतृक गांव फौजी मटकोटा में स्मृति द्वार निर्माण की मांग उठाई गई है। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि फौजी मटकोटा निवासी स्वर्गीय जय भगवान, पुत्र स्वर्गीय जहान सिंह, सीआरपीएफ में लांस नायक के पद पर तैनात थे। 23 नवंबर 1995 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पतनगढ़ गांव में आतंकवादियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मांग की कि शहीद के सम्मान में गांव में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाए, जिससे उनकी वीरता और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि शहीदों का सम्मान समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे स्मारक न केवल श्रद्धांजलि होते हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं।

ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए नगर निगम से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर