न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल (भगत सिंह चौक) पर शहीद भगत सिंह की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थल के सौंदर्यकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के तहत सांसद निधि और विधायक निधि से कुल 20 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण कार्य किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट और स्थानीय लोग शामिल हुए।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महापुरुषों और शहीदों के स्मारकों को भव्य और आकर्षक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगत सिंह चौक ऐतिहासिक और जनआंदोलनों का साक्षी रहा है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति जर्जर थी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद उन्होंने इसके पुनर्विकास का संकल्प लिया, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य शहीदों की प्रतिमाओं का भी इसी तरह अनावरण किया जाएगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के महान क्रांतिकारी थे और उनके सम्मान में बनाए गए स्थल को भव्य और आकर्षक बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहर में महापुरुषों से जुड़े स्थलों के सौंदर्यकरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


