26.9 C
Rudrapur
Wednesday, April 15, 2026

मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर बजाज मोटर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे श्रमिक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रेलवे पटरी के समीप ट्रेन दुर्घटना में बजाज मोटर्स के कर्मचारी सुरेश प्रसाद पुत्र बाजी लाल की मृत्यु के बाद मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा के नेतृत्व में बजाज मोटर्स के दर्जनों कर्मचारी और श्रमिक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्रमिकों ने मृतक के परिवार के लिए आर्थिक सहायता और परिजनों में से एक को स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। इसके बाद श्रमिक मृतक सुरेश प्रसाद की पार्थिव देह को कंपनी परिसर में ले गए और मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन से जल्द उचित मुआवजा और नौकरी की व्यवस्था की मांग की।श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान सिडकुल श्रमिक मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, बजाज मोटर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन डसीला, महामंत्री हीरा लाल राठौर, कोषाध्यक्ष हेम दूर्गापाल सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर