न्यूज प्रिन्ट पंतनगर जिला स्तरीय टीम ने शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में कुल छह पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें पाई गईं, जिनमें से दो मशीनें पुरानी और अनुपयोगी होने के कारण नियमानुसार सील कर दी गईं। शेष चार मशीनें पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण में उपयोग में लाई जा रही हैं।
टीम ने मेडिसिन, सर्जरी तथा ऑब्स एंड गायनी विभाग का भी निरीक्षण किया और उपचार प्रक्रिया एवं उपकरणों के उपयोग की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
वेटरनरी हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट ने निरीक्षण टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और सहयोग किया। टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप महर, गोपाल आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।
खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839 रुद्रपुर ।


