37.1 C
Rudrapur
Wednesday, April 22, 2026

CBSE 10वीं में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सभी छात्र पास

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, रुद्रपुर का कक्षा 10 का ष्टक्चस्श्व परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की वंशिका शर्मा ने 96.6त्न अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि हर्षित (93.6त्न), जाह्नवी जायसवाल (92.8त्न), अंजलि (91.2त्न), निहारिका (89त्न), दीप्ति (88.8त्न), जतिन (88.8त्न), अभिषेक (87.8त्न), अविरल (86त्न) और कालिंदी (85.2त्न) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वंशिका शर्मा ने विषयवार भी शानदार अंक प्राप्त किए, जिसमें इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100, हिंदी में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य संदीप नैथानी एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर