35.7 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

आजादनगर में 20 साल बाद सड़क निर्माण का शुभारंभ, महापौर ने किया शिलान्यास

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-7 आजादनगर में करीब 20 वर्षों बाद सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। महापौर विकास शर्मा ने 17.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया।

लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए महापौर का स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा में महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में इस वार्ड में 35 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं और अब तक करोड़ों रुपये की योजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा और सभी कच्ची सड़कों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आने वाले समय में शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पार्क निर्माण तथा अन्य परियोजनाएं भी पूरी की जाएंगी।

कार्यक्रम में पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर