36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

विधायक शिव अरोड़ा ने एसपी क्राइम से की मुलाकात, पहचान छुपाकर व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर: रुद्रपुर में नाम बदलकर व्यापार करने के एक मामले को लेकर विधायक शिव अरोड़ा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी से मुलाकात की और लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऐसे मामलों पर सघन जांच अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने बताया कि हाल ही में त्रिशूल चौक क्षेत्र में एक खाद्य ऑर्डर से जुड़ा मामला सामने आया, जिसमें पहचान को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों ने विरोध जताया था।

उन्होंने कहा कि व्यापार में पारदर्शिता जरूरी है और किसी भी प्रकार से गलत पहचान या जानकारी देकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने और नियमित सत्यापन अभियान चलाने की मांग की।

एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर