37.1 C
Rudrapur
Wednesday, April 22, 2026

रुद्रपुर में श्री श्याम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। इन्द्रा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में बाबा श्याम के लाडले परिवार की ओर से चतुर्थ भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए और पूरी रात भजनों की धुन पर भक्ति में सराबोर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गूगा लाल सिंगला और मनोज सिंगला द्वारा विधि-विधान के साथ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पूरे वातावरण में बाबा श्याम के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन हो गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा श्याम की अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश व क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति मनुष्य को मानसिक शांति और जीवन में संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

संकीर्तन के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा, अजय शर्मा और कान्हा व्यास ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। नरेश म्यूजिकल ग्रुप की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आए। अंत में बाबा श्याम की भव्य आरती की गई और छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर अंकित गुप्ता, रेखा अग्रवाल, राज अग्रवाल, वीरेन्द्र गुप्ता, सुरेश सचदेवा, मुकेश गोयल, चेतन चुघ, पंकज खुराना, आकाश अरोरा, विक्की चिलाना, शिव कुमार, दीपक नारंग, विजय छाबड़ा, उमेश कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर