न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। फुलसूंगा क्षेत्र में आयोजित भगवान श्रीराम की पावन कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। कार्यक्रम स्थल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया, जहां “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।

कथा वाचन के दौरान परम पूज्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं, जिनके जीवन मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति अपना जीवन सफल बना सकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने पूज्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है तथा समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है, जिससे नई पीढ़ी अपने धर्म, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ सके। श्रीराम कथा जैसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का रसास्वादन करते नजर आए। कई अवसरों पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूमते दिखाई दिए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्वांचल सेवा समिति एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कुशल अग्रवाल, प्रमोद यादव, निखिल चंडोक, धीरेंद्र मिश्रा, रोहित भट्ट, चंदन भट्ट, अरुणेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, संतोष सिंह, अंशुल टंडन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


