30.1 C
Rudrapur
Thursday, April 30, 2026

Rudrapur: हिंदुस्तान लंपियाड-2025 में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। हिंदुस्तान ओलंपियाड-2025 का आयोजन जेसीज विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

ओलंपियाड में उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नई प्रेरणा देते हैं और उनके भीतर नए विचारों का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करने और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन के लिए हिंदुस्तान टीम की सराहना की।

कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया और विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जेसीज निदेशक सुरजीत ग्रोवर, डॉ. गौरव अग्रवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 । रूद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर