36.9 C
Rudrapur
Sunday, June 28, 2026

नीट पेपर लीक मामले ने छात्रों और अभिभावकों की बढ़ाई चिंता

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। नीट परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव एवं छात्रसंघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट ने कहा कि इस घटना ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 22 लाख विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है।

चेतन भट्ट ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर