32.1 C
Rudrapur
Thursday, May 14, 2026

छतरपुर गोदाम आग: दमकल विभाग ने नियंत्रित करने के लिए किया प्रयास

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर में प्रेम मौर्य की भूमि को किराये पर लेकर ओमेक्स निवासी कमल अरोरा नें अपने पार्टस एवं स्क्रैप के गोदाम में स्टाक कर व्यापार किया जाता है। आज प्रातः 8 बजे अज्ञात कारणो से पूरे गोदाम में आग लग गयी। गोदाम में उपस्थित कर्मचारियों नें गोदाम के ट्यूबबेल, मोटरों व अग्निशमन यंत्रों आदि से आग बुझानें का प्रयास किया। मौके पर सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ ही गोदाम स्वामी प्रेम मौर्य एवं व्यवसायी कमल अरोरा भी पहुंच गये, साथ ही सिडकुल चौकी, फायर बिग्रेड के साथ ही समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंच गये। अग्निशमन विभाग द्वारा सिडकुल की कंपनियों टाटा मोटर्स, बजाज, हिंदुस्तान जिंक, अशोका लीलेंड महेन्द्रा टीसीएस लालपुर के दमकल वाहनों को भी सूचना भेज बुला लिया गया। समाचार लिखे जाने तक इन सभी वाहनों द्वारा 3-3 राउंड पानी लाकर आग बुझानें का प्रयास किया जा रहा था।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर