35.1 C
Rudrapur
Friday, May 15, 2026

Rudrapur: एलर्जी उपचार पर आयुर्वेदिक शोध को बढ़ावा, रुद्रपुर में वैद्य बालेंदु प्रकाश ने साझा की जानकारी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। वैद्य बालेंदु प्रकाश ने रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एलर्जिक राइनाइटिस (बार-बार सर्दी-जुकाम) के आयुर्वेदिक उपचार और शोध आधारित औषधि “इम्बो” को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण एलर्जिक राइनाइटिस तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो गया है। बड़ी संख्या में लोग लगातार एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में उपचार मुख्य रूप से लक्षणों को नियंत्रित करने तक सीमित रहता है, जबकि आयुर्वेद रोग की मूल वजह पर कार्य करने का प्रयास करता है।

वैद्य बालेंदु प्रकाश ने दावा किया कि “इम्बो” नामक शोध आधारित आयुर्वेदिक औषधि के नियंत्रित परीक्षणों में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 100 रोगियों पर किए गए अध्ययन में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को कुछ ही मिनटों में राहत महसूस हुई। उनके अनुसार वर्तमान समय में देशभर के लगभग 1500 चिकित्सक इस औषधि का उपयोग अपनी चिकित्सा पद्धति में कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 16 मई 2026 को गदरपुर तहसील के रतनपुरा स्थित पड़ाव – स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 18 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को “इम्बो ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

संगोष्ठी में प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद और अलीगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आए चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक, आयुष विभाग के अधिकारी और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एलर्जिक राइनाइटिस के आयुर्वेदिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सकों के बीच अनुभव साझा करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर