न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर/गंगापुर। 15 मई 2026 को महिला कल्याण विभाग द्वारा किड्स कैरियर पब्लिक स्कूल, शिवपुरम, गंगापुर में बच्चों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रत्नेश, श्री गौरव तागरा, चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत और केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 1930, 112 की जानकारी दी। बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कोई बालक/बालिका खो गया हो या असुरक्षित परिस्थितियों में हो, तो इसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा जोशी, संपूर्ण स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
बाल अधिकार और सुरक्षा को लेकर किड्स कैरियर स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम


