35.1 C
Rudrapur
Friday, May 15, 2026

जिला पंचायत सदस्य संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा, अगले सप्ताह होगी प्रतिनिधिमंडल की बैठक

अवश्य पढ़ें

देहरादून। प्रदेश के 13 जनपदों के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र समय देने का अनुरोध किया।

इस दौरान संगठन की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि इस सप्ताह सरकारी व्यस्तताओं के चलते बैठक संभव नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की तिथि तय कर औपचारिक सूचना दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि संगठन पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और पंचायत हितों को लेकर लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश संयोजक जोत सिंह रावत और प्रदेश सचिव अंजली जोशी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर