38.1 C
Rudrapur
Saturday, May 23, 2026

सांसद अजय भट्ट ने बस से दिल्ली रवाना होकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए शुक्रवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ – पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि देश आज ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन साधनों जैसे बस, ट्रेन और साझा वाहनों का अधिक उपयोग करने से ईंधन की बचत होती है तथा प्रदूषण में भी कमी आती है।

इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। सांसद भट्ट ने लोगों से निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम करने और जनहित में सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में उठाया गया हर छोटा कदम देश को अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाए, तो देश ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर