36.9 C
Rudrapur
Sunday, June 14, 2026

मातृशक्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई: रवि रस्तोगी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर/सितारगंज। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रुद्रपुर में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दौलत राम वर्मा से मुलाकात कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रमपुरा स्थित काली मंदिर के समीप कथित रूप से चल रहे अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने तथा इस मामले को उठाने वाले मोर्चा के जिला महामंत्री अजय मौर्या को मिली जान से मारने की धमकी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

इस दौरान सीओ दौलत राम वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। रस्तोगी ने कहा कि रमपुरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को उठाने पर संगठन के पदाधिकारी अजय मौर्या को धमकी दी गई, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और क्षेत्र की मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उच्च स्तर पर पूरे प्रकरण को उठाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्या, जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी, जिला महामंत्री संतोष चंद्र, जिला महामंत्री अजय मौर्या, हरजीत राठी, राजेश जायसवाल, सत्यप्रकाश यादव, मीना शर्मा, राजकुमार चौहान, मंडलाध्यक्ष कमलपाल, सोनू राठौर, संजय कुशवाहा, दीपकगिरी, गौरव जायसवाल, भावना गुप्ता, सुंदरम रस्तोगी, उदय ठाकुर, गुरमंत सिंह, महेंद्रपाल गंगवार, संदीप बाजवा, योगेश वर्मा, मानसिंह श्रीवास्तव, मुकेश राठौर तथा भीमसेन सहित ओबीसी मोर्चा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर