38.1 C
Rudrapur
Saturday, May 23, 2026

भाजपा नेता प्रमोद मित्तल के जनसेवा अभियान का स्वामी शिवानंद जी महाराज एवं लोक गायक नारायण सुराड़ी ने किया शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, जनप्रिय एवं समाजसेवा के लिए समर्पित नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में निरंतर संचालित जनसेवा कार्यक्रम पूरे उत्साह, सेवा भाव एवं जनसमर्थन के साथ निरंतर जारी है। जनहित को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत आज के कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक नारायण सुराड़ी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय एवं सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में निस्वार्थ भाव से जनसेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

उन्होंने कहा कि प्रमोद मित्तल एडवोकेट द्वारा विगत 120 दिनों से निरंतर संचालित यह जनसेवा अभियान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। जिस समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है तथा जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। स्वामी शिवानंद जी महाराज ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह जनकल्याणकारी सेवा आगे भी निरंतर इसी प्रकार चलती रहे और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नारायण सुराड़ी जी ने कहा कि समाज में ऐसे जनसेवा कार्य ही वास्तविक मानवता की पहचान होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रमोद मित्तल एडवोकेट द्वारा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना अत्यंत प्रशंसनीय है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को भी ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत एवं सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा का यह भाव ही समाज को एकजुट और मजबूत बनाता है। आज के जनसेवा कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के साथ कुशल अग्रवाल, प्रमोद यादव, मनीष मित्तल एडवोकेट, रवि अग्रवाल, पूजा मित्तल, ममता, प्रवीण जैन, निखिल चंडोक, करण अरोरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी साथियों ने प्रमोद मित्तल एडवोकेट के साथ मिलकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर