न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। स्टोनरिज इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए “प्रभावी शिक्षण रणनीतियाँ” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन श्री सुमित भारद्वाज, प्रतिष्ठित ट्रेनिंग एवं एक्सीलेंस प्रोफेशनल तथा CBSE रिसोर्स पर्सन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिंसिपल एवं रिसोर्स पर्सन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षा में नवाचार और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण विधियों से परिचित कराना तथा कक्षा में विद्यार्थियों की सहभागिता और सीखने के परिणामों को और अधिक प्रभावी बनाना था।

सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन ने कक्षा प्रबंधन, अनुभवात्मक अधिगम, संवादात्मक शिक्षण और छात्रों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने से जुड़ी कई व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा कीं। साथ ही शिक्षकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ और समूह चर्चा भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए विचारों के आदान-प्रदान और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें रिसोर्स पर्सन एवं विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 9837611839



