35.1 C
Rudrapur
Saturday, May 30, 2026

एमेनिटी पब्लिक स्कूल का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, तीनों वर्गों में जोनल खिताब जीतकर राष्ट्रीय सुब्रतो कप के लिए क्वालीफाई

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। 2026। एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने सीबीएसई प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के जोनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जोनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और राष्ट्रीय दौर के लिए क्वालीफाई किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस जोनल क्वालीफायर में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में एमेनिटी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तकनीकी कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

परिणाम एक नजर में
अंडर-17 बालिका वर्ग: प्रथम – एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर
अंडर-17 बालक वर्ग: प्रथम – एमेनिटी पब्लिक स्कूल, काशीपुर रोड, रुद्रपुर
अंडर-15 बालक वर्ग: प्रथम – एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं ओएनजीसी अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि राज्य दर्जा मंत्री श्री शंकर कोरंगा रहे। प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई पर्यवेक्षक श्री चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी की देखरेख में किया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री सुभाष अरोड़ा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक श्री अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के समर्पण और विद्यालय की खेल संस्कृति का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है।

अब तीनों विजेता टीमें जून 2026 में होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय सुब्रतो कप में जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर