43 C
Rudrapur
Monday, June 22, 2026

महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। वार्ड नंबर-10 ठाकुरनगर में कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया।

सभा के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठनात्मक मजबूती आवश्यक है।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही सफलता की कुंजी है और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान विकास मलिक, वार्ड अध्यक्ष जय तरफदार ,अभिमन्यु साना,रणजीत तिवारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ,उमा सरकार, जतिन साना ,जगदीश दास, आशुतोष, चिरंजीत, दिवाकर, देवदास सरकार, सुभद्रा पाल, अनूप पाल, आरती पाल, गीता सरकार, अंबर मंडल, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, देवेंद्र स्वर्णकार, रामपदो मंडल, रमन विश्वास, राजकुमार सागर, विकास कुमार, सुरेंद्र पाल, आशु विश्वास, प्रशांत मंडल, तुषार मंडल, रोहित सरकार समेत समस्त वार्ड वासी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर