29.8 C
Rudrapur
Friday, July 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’ का संदेश

अवश्य पढ़ें

किच्छा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी विभिन्न आयोजनों में सहभागिता कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

देवरिया स्थित पाल सुमेरा कॉलोनी में आयोजित योग कार्यक्रम, सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास तथा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्वस्थ जीवन की राह प्रशस्त होती है।

योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, योग प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर