43.7 C
Rudrapur
Thursday, June 25, 2026

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन पर राजीव घई ने जताया आभार

अवश्य पढ़ें

नए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त, संगठन को मिली नई दिशा

रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन को लेकर पूर्व अध्यक्ष राजीव घई ने उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया अत्यंत सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में पूरी की गई, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

राजीव घई ने कहा कि पुनर्गठन के दौरान समाज के सक्रिय, कर्मठ और समर्पित प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को नई दिशा प्रदान की गई है। उन्होंने विशेष रूप से कारण मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष और राजकुमार फूटेला को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व मिलेगा, जिससे सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किया जाना एक सराहनीय निर्णय है। कुमाऊं की जिम्मेदारी हरीश जालौत्रा तथा गढ़वाल की जिम्मेदारी पंकज मैसन को दी गई है, जिससे दोनों क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा विधायक शिव अरोड़ा, मेयर दीपक बाली और प्रभारी दिनेश मनसेरा सहित समाज के वरिष्ठ जनों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का जो प्रयास किया गया है, उसकी समाज में व्यापक सराहना हो रही है।

अंत में राजीव घई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता एकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक हित में कार्य करें और मिलकर समाज की कुरीतियों एवं चुनौतियों का समाधान करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तरांचल पंजाबी महासभा एक मजबूत और जनसेवा के लिए समर्पित संगठन के रूप में और अधिक सशक्त होगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर