44.9 C
Rudrapur
Saturday, June 27, 2026

यूके की विनचेस्टर जेल में बंद कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का मिल रहा निरंतर सहयोग, सांसद अजय भट्ट को दी जानकारी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रामनगर। रामनगर निवासी कैप्टन अजय पंत, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, को भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा लगातार कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है।

सांसद अजय भट्ट को भेजे गए पत्र में उच्चायोग ने जानकारी दी है कि कैप्टन पंत से संपर्क स्थापित कर लिया गया है और उन्होंने स्वयं को सामान्य रूप से स्वस्थ बताया है। उच्चायोग ने उनके मामले में सभी आवश्यक कांसुलर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कैप्टन पंत की पत्नी ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर अपने पति की सहायता की मांग की थी, जिसके बाद यह मामला उच्चायोग स्तर पर सक्रिय रूप से उठाया गया।

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वे लगातार कैप्टन पंत की पत्नी, उनके नियोक्ता, कानूनी प्रतिनिधियों तथा ब्रिटिश अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। साथ ही ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय से भी उनके अधिकारों और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

कैप्टन अजय पंत की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को ब्रिटिश न्यायालय में निर्धारित है। उच्चायोग ने आश्वस्त किया है कि मामले में कैप्टन पंत और उनके परिवार को हर संभव सहायता आगे भी लगातार उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर