न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को खटीमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी न हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


