30.3 C
Rudrapur
Tuesday, July 21, 2026

रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक बनाने की मांग तेज, बंगाली कल्याण समिति ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट शक्तिफार्म ।क्षेत्र के प्रमुख कुशमौठ चौराहे का नाम बदलकर “रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक” किए जाने की मांग को लेकर बंगाली कल्याण समिति ने नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मण्डल को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष नरेश साना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर चौक का नामकरण क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। ज्ञापन सौंपते हुए समिति अध्यक्ष नरेश साना ने कहा कि कुशमौठ चौराहा शक्तिफार्म का प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त मार्ग है। इस चौराहे के आसपास शक्तिफार्म इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और आम नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर चौक का नामकरण नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि यदि चौराहे का आधुनिक स्वरूप में विकास कर वहां रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा, आकर्षक साइन बोर्ड एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था विकसित की जाती है तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, जाम की समस्या में कमी आएगी और क्षेत्र की पहचान पूरे उत्तराखंड में और मजबूत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मण्डल ने समिति की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सूचना प्रभारी सपन पल्ले, मीडिया प्रभारी सुकृत मालाकार, कोषाध्यक्ष हर्षित सरकार, ऑडिटर राजेश सरकार, गोविंद देवनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील हालदार सहित बंगाली कल्याण समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर