32.6 C
Rudrapur
Thursday, July 23, 2026

कम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर भड़के विधायक तिलक राज बेहड़, मंडी परिषद मुख्यालय पर दिया धरना

अवश्य पढ़ें

एमडी के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, दोबारा लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को समय पर शुरू न किए जाने से नाराज विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार सुबह मंडी परिषद मुख्यालय पहुंचकर समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलते ही मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक (एमडी) मौके पर पहुंचे और विधायक से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि लंबित निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिए जाएंगे। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।धरने के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। इनमें नजीबाबाद में अस्पताल, जीजीआईसी तथा कम्युनिटी हॉल सहित कई जनहित की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को मार्च माह में स्वीकृति मिली थी और करीब तीन माह पहले निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। भूमि पूजन हुए भी काफी समय बीत चुका है, लेकिन निर्माण एजेंसी और मंडी निदेशालय की ओर से अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है।बेहड़ ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से बातचीत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है और बरसात से पहले इसका निर्माण शुरू होना चाहिए था, ताकि जनता को समय पर इसका लाभ मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने दोबारा लापरवाही बरती और निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब किया गया तो वह फिर से आंदोलन और धरना देने को बाध्य होंगे।धरने के दौरान मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, गुलशन सिंधी, विक्रमजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, दिनेश पंत, रणजीत सिंह सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर