32.6 C
Rudrapur
Thursday, July 23, 2026

निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार की शव यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। दिल्ली में निर्दोष छात्रों पर केंद्र सरकार के निर्देश पर की गई कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस, के प्रयोग एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आज रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर कांग्रेस के पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही प्रधानमंत्री से देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का हर प्रयास जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा,मोहन खेड़ा, विजय यादव, परिमल राय, शिशुपाल सिंह, मन्नू चौधरी, गौरव खुराना, मोनिका ढाली,सौरव राज बेहड़, शुभम दास, अंकिता अधिकारी, दिनेश पंत,अशफाक अंसारी, पवन वर्मा, पिंटू राय, प्रांजल गाबा, प्रीति साना,राजेंदर मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सौरभ शर्मा,इंदरजीत सिंह,विक्रमजीत सिंह, रणजीत तिवारी, सतनाम सिंह,अमित अरोरा,आशित बाला , बबलू सागर, राकेश अधिकारी, जावेद अख्तर,नवीन खेतवाल, रणजीत राणा,रोहित चौहान, समप्रीत ग्रोवर, उमर अली,बाबू खान, उमर खान,विकास मलिक सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर