30.3 C
Rudrapur
Saturday, August 1, 2026

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मलसा में पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत,मिनी पंजाब’ की पहचान को और मजबूत करेगा पंजाबी समाज

अवश्य पढ़ें

तराई में पंजाबी समाज का योगदान अतुलनीय, संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान,

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज बंगा के गृह क्षेत्र स्थित ग्राम मलसा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा तथा जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी सिंह द्वारा सभी अतिथियों को गुरु जी की प्रतिमा एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी समाज की एकता, सेवा, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने समाज को संगठित कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सेवा की भावना से जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने पंजाबी महासभा को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा सेवा, परोपकार और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करता आया है। समाज ने हर कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता की है और आगे भी इसी भावना के साथ समाजहित के कार्य करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट रखते हुए युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने कहा कि उत्तराखंड पंजाबी महासभा पूरे प्रदेश में समाज को संगठित करने का कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी से महासभा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने कहा कि तराई क्षेत्र में पंजाबी समाज ने विकास, व्यापार, कृषि, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा भी इसकी सबसे बड़ी ताकत है।जिला अध्यक्ष पंकज बंगा ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और भविष्य में भी समाजहित के प्रत्येक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से महासभा को और मजबूत बनाया जाएगा तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र को विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के संगम के रूप में जाना जाता है। इसमें पंजाबी समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत और समर्पण से विशेष पहचान बनाई है। इसी कारण तराई को अनेक लोग “मिनी पंजाब” के नाम से भी जानते हैं, जहां सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम में सतवंत कमरा, कुलदीप सिंह, सुभाष खुराना, राकेश खुराना, रिंकू खुराना, लक्ष्मण दास बंगा, तीरथ दास मुंजाल, तिलक राज बंगा, भजन लाल बंगा, बैजनाथ छाबड़ा, सुंदरलाल खुराना, नवीन बंगा, ओमप्रकाश बंगा, रोशन लाल गंभीर, कमल चिल्लाना, विकास गंभीर, गुरविंदर सिंह, भारत बंगा, शंकी बंगा, राजेंद्र खुराना, राकेश बंगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर