spot_img

Rudarpur सीएम धामी के नेतृत्व में 3 नवंबर को रुद्रपुर में निकलेगी अराजकता हटाओ संविधान बचाओ रैली

अवश्य पढ़ें

spot_img

रैली की सफलता के लिए भाजपा जिला कार्यालय में बनाई गई रणनीति

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 नवंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होने वाली ‘अराजकता हटाओ संविधान बचाओ रैली की तैयारियों तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 3 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘अराजकता हटाओ, संविधान बचाओ यात्रा’ को लेकर आवश्यक तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में बताया गया कि रैली गांधी पार्क से शुरू होकर बाटा चौक, मुख्य बाजार भगत सिंह चौक अग्रवाल धर्मशाला काशीपुर बायपास रोड अग्रसेन चौक होते हुए पुनः गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। नगर में आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगाप्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की एकजुटता एवं समन्वय के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की सहभागिता कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी 3 नवंबर के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन द्वारा निर्धारित जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर रुद्रपुर, दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल, श्री सुरेश कोहली, जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री श्री प्रमोद मित्तल, मीडिया संयोजक श्री विजय तोमर, कार्यालय मंत्री श्री मोर सिंह, श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विट्टू चौहान, श्री सुनील सिंह, श्री रचित सिंह एवं श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर