27.4 C
Rudrapur
Saturday, August 1, 2026

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड की शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेअपने कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हर्षा को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह सफलता केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प से प्राप्त यह सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा को मिला यह सम्मान देखकर अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे तथा भविष्य में उत्तराखंड और भारत का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभाशाली, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करता रहेगा, जो उत्तराखंड और देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की उनकी यह प्रेरणादायी पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों के विश्वास तथा छात्रा की अथक मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान न केवल हर्षा के लिए, बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एक आदर्श नागरिक बनाना है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, तकनीक, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक शिक्षा पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा की यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद ऊधम सिंह नगर एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और अधिक गौरवशाली बनाता है तथा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा।प्रधानाचार्य(दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर)

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर