Haridwar: विभाजन विभीषिका दिवस पर कल हरिद्वार में जुटेगा पंजाबी समाज, तराई से हजारों लोग होंगे शामिल 20 से अधिक बसें और सैकड़ों वाहन की तैयारी

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर। हरिद्वार में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तराई क्षेत्र से पंजाबी समाज के हजारों लोगों के पहुंचने की तैयारी है। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। ऊधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 20 से अधिक बसों के साथ ही सैकड़ों चारपहिया वाहनों से लोग

हरिद्वार रवाना होंगे। उत्तराखंड पंजाबी महासभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के साथ ही पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। महासभा के पदाधिकारी समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

ऊधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग कल शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रेम भवन में विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़ी स्मृतियों को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे।पंजाबी समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्तमान कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और पंजाबियों को एक मंच पर एकजुट करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि अतीत की बातों को पीछे छोड़कर समाज की एकता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।समाज के लोगों ने उत्तराखंड पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी के प्रयासों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि महासभा इसी तरह सभी पंजाबियों को एकजुट कर सामाजिक हितों के लिए कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम को लेकर तराई के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां तेज हैं और बड़ी संख्या में लोगों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर