अभिषेक वाल्मीकि का हालचाल जानने राममूर्ति हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा नेता प्रमोद मित्तल

अवश्य पढ़ें

परिजनों से भी की मुलाकात अभिषेक की स्वस्थ होने की की कमना

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर बरेली। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल को राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपचार करा रहे अभिषेक वाल्मीकि से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने चिकित्सकों से अभिषेक वाल्मीकि के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने अभिषेक वाल्मीकि के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा।भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के कठिन समय में उसके साथ खड़ा रहना समाज और मानवीय संवेदनाओं का महत्वपूर्ण दायित्व है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अभिषेक वाल्मीकि जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और शुभचिंतकों के बीच लौटें।प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि वह अभिषेक बाल्मीकि और उनके परिवार के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहायता के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर