
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम के कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को होटल उदय रेजिडेंसी के सभागार में भव्य सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किच्छा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय राजेश शुक्ला जी रहे। इस अवसर पर इंजीनियर जितेंद्र कुमार गौतम, ग्रामीण मंडल महामंत्री किच्छा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडलों के अध्यक्ष मयंक तिवारी (किच्छा ग्रामीण मंडल), गोल्डी गोरिया (किच्छा मंडल) एवं पिंकी डिमरी (पंतनगर-शांतिपुरी मंडल) के साथ ही भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नरेंद्र बागवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रुद्रपुर विकासखंड के लगभग 30 ग्राम प्रधान एवं 28 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहभागिता करते हुए ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकासखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने में ब्लॉक प्रमुख का प्रयास सराहनीय रहा है।मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को सफल एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने रीना गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक वर्ष केवल उनके कार्यकाल की उपलब्धि नहीं, बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी रुद्रपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़े अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।किच्छा के पूर्व विधायक माननीय राजेश शुक्ला जी के द्वारा और शुक्ला जी की पत्नी श्रीमती शशि शुक्ला जी के द्वारा ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम जी के द्वारा प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी के द्वारा जस्ट प्रमुख कनिष्ठ प्रमुख संजय सिंह और नरेंद्र बागवानी जी के द्वारा सभी ग्राम प्रधानों का सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अंग वस्त्र पहन कर माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया


