विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री धामी क जताया आभार, कहा—रुद्रपुर के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुरविधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जो अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मोदी मैदान में बनने वाला स्टेडियम रुद्रपुर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा। यहां फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि रुद्रपुर को केवल औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की नगरी के रूप में भी नई पहचान मिले।”शिव अरोड़ा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संबंधित विभागों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जाएगी।


