तिरंगे की शान और देशभक्ति के रंग में रंगा बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। श्री तिलक राज कपूर बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी कॉलोनी रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की रंगत से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड के एचआर के साथ विशिष्ट अतिथि जे.बी. सिंह, सुरेंद्र मिड्डा, राजेंद्र अरोड़ा, अभि, दीपचंद जोशी, आयुष अग्रवाल एवं पवन कलरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन जी ने की।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत, कविता, भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और राष्ट्रप्रेम को अपनाते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधर सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य गिरधर सिंह बिष्ट ने किया। समारोह के समापन पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर