spot_img

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, ऊधमसिंह नगर में 21 अगस्त को स्कूल बंद

अवश्य पढ़ें

spot_img

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। मौसम विभाग की ओर से 20 अगस्त को जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।मौसम की बिगड़ती स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर नितिन भदौरिया ने जिले में 21 अगस्त 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।यह आदेश जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों पर लागू रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी 21 अगस्त को अवकाश रहेगा।हालांकि विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिका एवं कार्यकर्त्रियां अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहेंगी और विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर