मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर कल धीरेंद्र मिश्रा कराएंगे हवन-यज्ञ, फल वितरण व वृक्षारोपण

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर में हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हवन-यज्ञ में मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके साथ ही सेवा कार्यों के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की।मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, विद्युत, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि किसानों के हित में भी प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, किसान कल्याण योजनाओं, कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहन तथा किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है।धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का विशेष जोर है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा के विकास कार्यों पर विश्वास जताएगी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुख्यमंत्री धामी एवं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर