spot_img

New delhi: नहीं रहे नाना पाटेकर…. फिल्म जागात में शोक की लहर

अवश्य पढ़ें

spot_img

नाना पाकर के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, पीएम मोदी ने कहा- पीढ़ियों तक याद रहेंगे उनके किरदार

न्यूज प्रिन्ट नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनमें जबरदस्त ऊर्जा, अनोखी शैली और दमदार मौजूदगी थी। उन्होंने अपने अभिनय के जरिए अलग-अलग तरह के किरदारों को जीवंत किया और अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई।

पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर द्वारा निभाए गए कई किरदार ऐसे हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। वह अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे तथा अपनी बात खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनके निधन से भारतीय फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

वहीं, अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी नाना पाटेकर के अभिनय, सामाजिक सरोकारों और सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर के निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर