
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर बिलासपुर के अस्पताल में हुआ था बच्ची का जन्म, छुट्टी मिलने के बाद चर्च के पास छोड़ने का आरोप; पुलिस ने आजादनगर से तीनों को दबोचारुद्रपुर। सिंह कॉलोनी स्थित सेंट जॉन चर्च के पास नवजात बच्ची को कार के नीचे कपड़े में लपेटकर छोड़ने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर 19 अक्टूबर को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजादनगर से तीनों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार शुरू कराया था।पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिंह कॉलोनी की गली नंबर एक, चर्च रोड स्थित सेंट जॉन चर्च के पास खड़ी एक कार के नीचे कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। साथ ही चाइल्ड केयर कमेटी के सदस्यों को भी मामले की जानकारी दी गई।इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 548/2026, धारा 91 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया घटनाक्रमपुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवजात बच्ची का जन्म 16 अक्टूबर की रात बिलासपुर स्थित एक अस्पताल में हुआ था। 17 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्ची को घर ले जाने के बजाय चर्च के पास छोड़ दिया गया। विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों महिलाएं मुनीश पाल की मोटरसाइकिल से बच्ची को चर्च के पास लेकर गई थीं।





